न्यूज़ डेस्क (सुधांसु सिंह): भारत सरकार एवं इजराइल सरकार के मध्य हुए अनुबंध के अनुसार इजरायल में भारतीय श्रमिकों को रोजगार प्रदान करने के लिए एन एस डी सी संस्था नामित हैl यह इजराइल के पी आई बी ए के साथ समन्वय स्थापित करके भारतीय निम्नवत श्रमिको को इजराइल भेजे जाने के कार्यवाही को ध्यान देगा l
इसके लिए श्रमिकों की आयु सीमा 25 से 45 वर्ष के भीतर होनी चाहिए वहीं पासपोर्ट की वैधता तथा कार्य अनुभव 3 वर्ष की होनी चाहिए l साथ ही साथ वह श्रमिक पूर्व में इजराइल में काम ना किया हो, इसकी भी शर्तें रखी गई है l
इससे संबंधित अन्य शर्त हो rojgaarsangam.up.gov.in पर उपलब्ध है इसके लिए आपको rojgaarsangam.up.gov.in पर जाकर जॉबसीकर के लिए अप्लाई करना पड़ेगा इसके बाद इजरायल सरकार की संस्था पी आई बी ए द्वारा श्रमिकों के अंग्रेजी भाषा के ज्ञान का मूल्यांकन संबंधी प्री स्क्रीनिंग जनपद के नोडल आई टी आई के प्रधानाचार्य एवं जिला सेवा योजना अधिकारी द्वारा की जाएगी इसके बाद आर पी एल कराया जाएगा आर पी एल प्रमाण पत्र प्राप्त श्रमिको का चयन पी आई बी ए संस्था द्वारा प्रोफेशनल टेस्ट द्वारा किया जाएगा l
इसके बाद श्रमिकों का पुलिस वेरिफिकेशन एवं मेडिकल कार्यवाही की जाएगी l अंतिम रूप से चयनित अभ्यर्थियों को इजराइल भेजने का कार्य एन एस डी सी व पी आई बी ए द्वारा किया जाएगा l
श्रमिकों के लिए मुख्य रूप से फ्रेमवर्क /शटरिंग कारपेंटर ,आयरन बेडिंग,सेरेमिक टाइल एवं प्लास्टरिंग ट्रेड है संबंधित ट्रेड के लिए रोजगार संगम पोर्टल पर पंजीकरण की सुविधा प्रारंभ हो गई है अधिक जानकारी सभी जनपदों के जिला सेवायोजन कार्यालय अथवा कॉल सेंटर नंबर 155330 से प्राप्त की जा सकती है l

