
सेवराई
एसपी ग्रामीण ने बताया कि यहां से भी बदमाश पुलिस टीम पर फायर करने लगा। हालांकि जवाबी कार्रवाई में पुलिस की एक गोली उसके बाये पैर में लगी, जिससे वह घायल हो गया । जिसे तत्काल तत्काल सीएचसी भदौरा भेजा गया।
बदमाश की पहचान रवि कुमार पुत्र बिंदेश्वरी प्रसाद ग्राम धंडिहा थाना कोईलवर जनपद भोजपुर आरा राज्य बिहार के रूप में हुईं, जिसपर दो मुकदमे दर्ज हैं।पूछताछ में उसने बताया गया कि वो दो आरपीएफ के जवानों कि हत्या के मुकदमे में वांछित चल रहा है। जब आप लोगों ने मुझे रोका तो पकड़े जाने के डर से भागने लगा। पकड़ा न जाऊ इसलिए पुलिस पर फायरिंग करने लगा मुझसे गलती हो गई है मुझे माफ़ कर दीजिए।

