…पुष्प गुच्छ अर्पित कर विभाग द्वारा दी गई सलामी…
*…जमानिया विधायक ओम प्रकाश सिंह ने पुष्प गुच्छ अर्पित कर दी अंतिम विदाई….*
सेवराई। आरपीएफ जवान जावेद की हत्या के बाद पोस्टमार्टम उपरांत शव पैतृक गांव देवैथा पहुंचने पर ग्रामीणों में कोहराम मच गया। सैकड़ो की संख्या में युवा मोटरसाइकिल से तिरंगा झंडा लेकर पार्थिव शरीर की अगवानी कर रहे थे। गांव पहुंचने के बाद सैकड़ो की संख्या में मौजूद ग्रामीणों के द्वारा मुस्लिम रीति रिवाज से उनके मिट्टी को पुश्तैनी कब्रिस्तान में सुपुर्दे ख़ाक किया गया।
इससे पूर्व जमानिया विधायक ओम प्रकाश सिंह प्रतिनिधि मन्नू सिंह एवं आरपीएफ मानस नगर पोस्ट इंस्पेक्टर डीडीयू रंजीत कुमार, यार्ड पोस्ट पंकज कुमार, आरपीएफ इंस्पेक्टर दिलदारनगर बाल गंगाधर व जमानिया कोतवाल अशेष नाथ सिंह तथा अन्य अधिकारी कर्मचारियों और जनप्रतिनिधियों के द्वारा उन्हें उसे पुष्प चक्र अर्पित करते हुए सलामी दी गई। इस दौरान पति के शव देखकर पत्नी गुलिस्ता खातून कई बार बेसुध हो जा रहे थे जिसे आसपास की महिलाओं के द्वारा संभाल जा रहा था वहीं मृतक जवान जावेद खान की मां नजमा खातून का भी रोकर बुरा हाल था। मृतक जवान जावेद खान के अंतिम संस्कार के दौरान करीब हजारों की संख्या में लोग मौजूद रहे।
जावेद की मासूम पुत्री जैनब अपने पिता के मौत से अनजान थी और कहा कि अब्बा ने इस बार आते वक्त टॉफी लाने का वादा किया था लेकिन वह मुझसे बिना मिले ही चले गए। मासूम की बात सुनकर वहां मौजूद सभी लोगों की आंखें डबडबा गई। दोनों आरपीएफ जवानों की हत्या के मामले को लेकर गहमर कोतवाली में दर्ज मुकदमे के बाद गहमर पुलिस छानबीन में जुट गई है।
इस बाबत कोतवाल अशोक कुमार मिश्रा ने बताया कि जांच के लिए करीब पांच टीमों का गठन किया गया है। आरपीएफ, जीआरपी पुलिस सहित एसओजी व जनपद की पुलिस भी मामले में छानबीन कर रही है। जल्द ही घटना का पर्दाफाश कर दिया जाएगा।

