Site icon जनस्वराज हिंदी

आरपीएफ एवं जी आर पी की संयुक्त टीम ने शराब के साथ पांच तस्करों को किया गिरफ्तार

IMG 20250525 WA0001

सेवराई। पंडित दीनदयाल उपाध्याय दानापुर रेल खण्ड के दिलदारनगर स्टेशन पर रेलवे सुरक्षा बल (RPF) ने शराब तस्करी के एक बड़े मामले का पर्दाफाश किया है।

आरपीएफ पोस्ट दिलदारनगर के सतीश कुमार सिंह को ट्रेन संख्या 09027 डाउन में अवैध शराब चढ़ाने की सूचना मिली।सूचना के आधार पर जब सुरक्षाकर्मी मौके पर पहुंचे, तो तस्करों ने उन पर पथराव किया। इसके बाद दिलदारनगर स्टेशन पर ट्रेन को रोका गया।

आरपीएफ और जीआरपी की संयुक्त टीम ने जांच में पांच तस्करों को पकड़ा। तस्करों में 1- राजेश कुमार (20), 2 – अंकित कुमार (20), 3- पिंटू प्रसाद (31), 4 – संदीप कुमार (20), 5- विकास कुमार (21) यह सभी तस्कर बिहार राज्य के हैं।

उनके पास से कुल 14 बैग झोला में 250.725 लीटर विदेशी शराब और बियर बरामद हुई। जब्त की गई शराब की कीमत 1,14,410 रुपए आंकीउत्तर प्रदेश से शराब खरीदकर बिहार में ऊंचे दामों पर बेचते हैं।

सभी आरोपियों के खिलाफ रेल अधिनियम की धारा 145, 146, 147, 141, 153 और 164 के तहत मामला दर्ज किया गया है। गिरफ्तारी के दौरान मानवाधिकारों और BNSS-23 की धाराओं का पालन किया गया। आरोपियों के परिजनों को सूचना दी गई है और मामला न्यायालय में प्रस्तुत कर दिया गया है।

Exit mobile version