सेवराई। गहमर कोतवाली क्षेत्र के भदौरा बस स्टैंड पर शनिवार को आरटीओ के द्वारा चलाए गए सघन चेकिंग अभियान से वाहन चालकों में हड़कंप मच गया। चेकिंग अभियान के दौरान आरटीओ ने चार वाहनों को सीज करते हुए करीब 1,60,000 का जुर्माना लगाया और कई अन्य वाहनों का भी चालान किया गया।
आरटीओ विभाग के द्वारा भदौरा बस स्टैंड पर माल वाहक वाहन और स्कूली वाहन सहित कई वाहनों का चेकिंग किया गया। इस दौरान दो ओवरलोड ट्रकों को पकडते हुए उनको सीज कर दिया गया। इसके साथ ही एक स्कूल वाहन का पंजीकरण फेल होने और कई कागजात अधूरे होने के कारण उसे भी सीज कर दिया गया। इसके साथ ही कई अन्य वाहनों पर भारी जुर्माना राशि लगाते हुए उनका चालान किया गया। सीज किए गए सभी वाहनों को सेवराई चौकी पर सुपुर्द कर दिया गया है। पुलिस ने बताया कि आरटीओ विभाग के द्वारा चेकिंग अभियान चलाते हुए चार वाहनों को सीज किया गया है।
ग़ाज़ीपुर यात्री माल कर अधिकारी लव कुमार ने बताया कि भदौरा में वाहन चेकिंग के दौरान 4 वाहनों को सीज किया गया है। और एक लाख 60 हजार रुपये का जुर्माना लगाया गया है।

