Site icon जनस्वराज हिंदी

आचार्य बालकृष्ण के जन्मदिवस पर बाँटी पौधे और जड़ी बूटियां

38e24f56 b701 47b7 bb17 7f9f161a8ea9

गोरखपुर (अरुण राय): पतंजलि के आचार्य बालकृष्ण के जन्मदिवस पर ओम फिटनेस योग संस्थान के साधकों द्वारा पौधे और जड़ी बूटियां बाँटकर मनाया गया ।

संस्थान के साधकों ने गोरखपुर के महंत दिग्विजय नाथ पार्क नौका विहार, लालडिग्गी नेहरू पार्क, विंध्यवासिनी पार्क, लक्ष्मीबाई पार्क नगर निगम में 700 से अधिक पौधे बांटकर जड़ी बूटी दिवस के रूप में आचार्य बालकृष्ण के जन्मदिवस को जन्मदिन मनाया ।

योगी धर्मेश्वर ने जड़ी बूटी पौधों का वितरण करते हुए व उसके गुणों के प्रशंसा करते हुए कहा कि जिस प्रकार से आचार्य बालकृष्ण हरपल दिन-रात लगकर समस्त जनमानस के लिए जड़ी बूटियों की खोज करके हम सभी तक आसानी से पहुंचाते रहते हैं।

उन्होंने आगे कहा कि ऐसे महान तपस्वी ऋषि पूज्य श्रद्धेय आचार्य बालकृष्ण जी के जन्मदिवस को जड़ी बूटी दिवस के रूप में मनाते है क्योंकि इनका जन्म ही जड़ी बूटियां के गौरव को बढ़ाने के लिए और इस पूरे विश्व में आयुर्वेद के प्रतिष्ठा करने के लिए हुआ है।

जड़ी बूटी पौधें राजकीय उद्यान विभाग के प्रभारी विजय प्रकाश शुक्ला जी व एचएसओ क्राइम ब्रांच बहराईच से संदीप सिंह तथा ओम फिटनेस योग संस्थान के सभी साधकों के जन सहयोग से वितरित हुआ। कार्यक्रम का मुख्य संचालन मीडिया प्रभारी अलोक गुप्ता ने किया ।

कार्यक्रम में महिला प्रभारी शोभा पाण्डेय, लूसी मौर्या, अनीता, सुधा गुप्ता, मुकेश साहनी, प्रेम चौरसिया, शशिबला, रतना यादव, अनिता, रमेंद्र त्रिपाठी, आशा, चंचल, संतोष, रामनरेश, सोनी वर्मा, सपना अग्रहरी, प्रीति, ज्योति, पूनम, सूर्यमणि, सन्तोष, रंजना, चंचल, सरिता, उषा, राजकुमारी, शशि, बबली मंचन एवं अन्य सैकड़ों लोग सम्मिलित हुए।

Exit mobile version