Site icon जनस्वराज हिंदी

आग लगी कांड के दो आरोपियों को गहमर पुलिस ने किया गिरफ्तार

IMG 20241011 WA0018

सेवराई। गहमर कोतवाली क्षेत्र के स्थानीय गांव में बीते दिनों दरवाजे पर खड़ी कार में हुई आग लगी कांड के मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है पुलिस या पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि संबंधित मिनी बैंक संचालक के द्वारा मामूली बात को लेकर बहस बाजी हुई थी जिसको लेकर उसे सबक सिखाने के लिए हमने कार में आग लगाया था। पुलिस ने दोनों का चालान कर अन्य विधिक कार्रवाई में जुट गई है।

गहमर थाना पुलिस के द्वारा मुकदमा अपराध संख्या 167/2024 326(छ), 324(5) बीएनएस में वांछित 01 अभियुक्त व 01 बाल अपचारी को भदौरा से गिरफ्तार किया गया है। उप निरीक्षक पुष्पेशचन्द्र दूबे चौकी प्रभारी सेवराई मय हमराह द्वारा मुखबिर की सूचना पर भदौरा रेलवे स्टेशन के पास बहद ग्राम भदौरा से वांछित अभियुक्त विशाल शर्मा पुत्र श्रवण शर्मा निवासी ग्राम सेवराई उम्र करीब 22 वर्ष व बाल अपचारी मो0 अइयाज पुत्र अब्दुल करीम निवासी ग्राम महना कला थाना दिलदारनगर जनपद गाजीपुर उम्र करीब 14 वर्ष को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अभियुक्तगण के विरूद्ध अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है।

गौरतलब हो कि सेवराई बड़ी नहर स्थित अनिल गुप्ता के घर के दरवाजे पर खड़ी हुंडई कार को उपरोक्त आरोपियों के द्वारा पेट्रोल डालकर आग लगा दिया गया था। यह घटना सीसीटीवी कैमरे में भी कैद हो गई थी। पीड़ित के द्वारा दी गई तहरीर के आधार पर पुलिस मामले में मुकदमा दर्ज करते हुए आरोपियों की गिरफ्तारी एवं घटना की छानबीन में जुट गई थी। जरिया मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने दोनों आरोपियों को भदौरा रेलवे स्टेशन के पास से गिरफ्तार करते हुए घटना का खुलासा किया है।

पुलिसिया पूछताछ में दोनों ने बताया कि पीड़ित अनिल गुप्ता मिनी बैंक संचालक है। जिनसे किसी बात को लेकर बहस बाजी हो गई थी। इन्हें सबक सिखाने के उद्देश्य से उनके द्वारा घटना कारित किया गया है। इस संदर्भ में गहमर कोतवाल राम सजन नागर ने बताया कि कार आग लगी कांड के दो आरोपियों को गिरफ्तार कर अन्य विधिक कार्रवाई की जा रही है। मोबाइल सीडीआर के जरिए पुलिस आरोपियों तक पहुंची।

Exit mobile version