Site icon जनस्वराज हिंदी

आगलगी कांड के बाद पीड़ित परिवार से मिले जमानिया विधायक के प्रतिनिधि मन्नू सिंह,हर संभव मदद का दिया आश्वाशन

IMG 20241217 WA0002

सेवराई। तहसील क्षेत्र के गहमर थाना अंतर्गत मिश्रवालिया गांव में बीती रात हुई आग लगी की घटना के बाद जमानिया विधायक ओम प्रकाश सिंह के प्रतिनिधि मन्नू सिंह ने पीड़ित परिवारों से मुलाकात की एवं उनका कुशलक्षेम जाना। उन्होंने पीड़ित परिवारों को कंबल एवं अन्य सामान देते हुए आर्थिक मदद की कहा कि शासन प्रशासन स्तर से भी जमानिया विधायक के प्रयास से उन्हें उचित मुआवजा दिलाया जाएगा।

गौरतलब हो कि मिश्रवलिया गांव के दलित बस्ती में अर्जुन राम एवं तिलकु राम के रिहायशी मड़ई में अज्ञात कारणों से आग गया था। जिसमें घर गृहस्थी का सारा सामान सहित रजाई गद्दा वह अनाज जलकर रात हो गया था घटना के बाद पीड़ित परिवार इस कड़कड़ाती ठंड में भी ठिठुरने को विवश हो गया था। घटना की जानकारी मिलते ही जमानिया विधायक ओम प्रकाश सिंह के प्रतिनिधि मन्नू सिंह मौके पर पहुंचे और पीड़ित परिवार से उनका हाल जाना उन्होंने तत्काल रूप से पीड़ित परिवार को दो जोड़ी कंबल, अनाज तिरपाल एवं अन्य सामानों सहित आर्थिक मदद की। एवं पीड़ित परिवार को शासन स्तर से भी हर संभव मदद दिलवाने के आश्वासन दिया।

वही उसिया गांव में हुए इलेक्ट्रॉनिक दुकान में आगलगी की घटना के बाद पीड़ित दुकानदार से मुलाकात किया। मन्नू सिंह ने हर सम्भव मदद का आश्वासन दिया। इस मौके पर ग्राम प्रधान उपेंद्र यादव, अनिल यादव, विकास सिंह, कामरान खान, इकबाल खान पप्पू, सरफराज खान आदि लोग मौजूद रहे। इस सम्बंध में एसडीएम सेवराई संजय यादव ने बताया कि आग लगी कि घटना मिली है। क्षति का आकलन कर रिपोर्ट शासन को भेज दिया गया है। उन्हें उचित सहायता प्रदान किया जाएगा।

Exit mobile version