रेवतीपुर। विगत रविवार की रात्रि को आकाशीय बिजली गिरने के कारण विगत 5 दिनों से संचार वयवस्था ठप हो गई है। स्थानीय गाव में लगे ATC टॉवर में बिजली गिरने के कारण जहा संचार व्यवस्था ठप हो गई है तो वही लाखों रुपये का सामान एस एम पी एस, ए वी आर और रेक्टिफायर, बिजली मीटर , दोनो बैटरी बैंक, मॉड्यूल जलकर खाक हो गया। टेक्नीशियन महेंद्र यादव ने बताया कि बिजली गिरने के कारण क्षेत्र का मोबाइल नेटवर्क ठप हो गया है । टेक्नीशियन ने किसी तरह एक चेंजर लगाकर साइट को चालू किया है।
आकाशीय बिजली गिरने से पांच दिनों से संचार व्यवस्था ध्वस्त

