Site icon जनस्वराज हिंदी

आकाशीय बिजली गिरने से एक गाय की मौत, सागौन का पेड़ भी क्षतिग्रस्त

Oplus

oplus_132096

oplus_132128

सेवराई । गहमर थाना क्षेत्र में रविवार को अचानक बदले मौसम के बीच तेज गरज-चमक के साथ गिरी आकाशीय बिजली से एक गाय का मौके पर ही मौत हो गया ।
प्राप्त जानकारी के अनुसार गोड़सरा निवासी रईस खां पुत्र इकराम खान गोडसरा गांव के सिवान में गाय को चराने ले गए थे। इसी दौरान अचानक तेज बारिश और बिजली गिरनी शुरू हुई। आकाशीय बिजली सीधे गाय पर गिरी, जिससे उसकी मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई।
घटना की सूचना तत्काल हल्का लेखपाल शेषनाथ को दे दी गई है। स्थानीय प्रशासन को मुआवजे की प्रक्रिया हेतु सूचित कर दिया गया है।
वहीं, घटना स्थल से करीब सौ मीटर की दूरी पर स्थित एक सागौन के पेड़ पर भी बिजली गिरी, जिससे वह पेड़ बीच से फट गया। संयोगवश उस समय वहां कोई व्यक्ति मौजूद नहीं था, जिससे बड़ी अनहोनी टल गई।

Exit mobile version