सेवराई। अपराध एवं अपराधियों पर अंकुश लगाए जाने के क्रम में स्थानीय पुलिस ने एक अभियुक्त को 315 बर बर तमंचा एवं एक कारतूस के साथ गिरफ्तार किया।
पुलिस अधीक्षक गाजीपुर के द्वारा जुर्म रोकने एवं अपराधियों पर अंकुश लगाए जाने के अभियान के तहत क्षेत्राधिकार जमानियां के निर्देशन में गहमर कोतवाल राम सजन नागर व उप निरीक्षक पुष्पेश चंद्र दुबे हमराहियों के साथ क्षेत्र में भ्रमणशील थे की मुखबिर द्वारा सूचना मिली कि एक संदिग्ध व्यक्ति गहमर स्टेशन के दक्षिण तरफ नहर के पास मौजूद है। इस सूचना पर पुलिस गहमर रेलवे स्टेशन क्रॉसिंग के आगे नहर पुलिया के पास एक अभियुक्त विक्की सिंह उर्फ राणा सिंह उर्फ विक्रम सिंह पुत्र संजय सिंह उर्फ गांधी निवासी गहमर, पट्टी खेमन राय को एक अदद 315 बोर तमंचा व एक जिंदा कारतूस 315 बोर के साथ गिरफ्तार किया।
इस संबंध में कोतवाल रामसूजन नगर ने बताया कि अभियुक्त विक्की उर्फ विक्रम काफी दिनों से सक्रिय था एवं इसके खिलाफ कई बार अपराधिक मामले पंजीकृत हुए हैं। इसे गिरफ्तार कर विधि करवाई कर न्यायालय भेजा जा रहा है। गिरफ्तार करने वाली टीम में कोतवाल राम सजन नागर, उप निरीक्षक पुष्पेश चंद्र दुबे, हेड कांस्टेबल राजेश कुमार सिंह, कांस्टेबल अमरजीत पाल, कांस्टेबल विकास यादव शामिल रहे।

