Site icon जनस्वराज हिंदी

अराजक तत्वों ने पंचायत भवन में लगे सीसीटीवी कैमरे को किया क्षतिग्रस्त,लेकर हुए फरार

IMG 20260107 WA0027

 

अजित कुमार सिंह

नगसर। स्थानीय थाना क्षेत्र के गोंहदा ग्राम पंचायत भवन में सुरक्षा व्यवस्था को धता बताते हुए अराजक तत्वों ने दुस्साहसिक वारदात को अंजाम दिया। अज्ञात लोगों ने पंचायत भवन में लगे सीसीटीवी कैमरे को क्षतिग्रस्त कर उसे उखाड़ लिया और अपने साथ लेकर फरार हो गए।
घटना की जानकारी तब हुई जब स्थानीय लोगों और पंचायत कर्मियों ने भवन परिसर में कैमरा गायब देखा। मौके पर पहुंचकर जांच करने पर पाया गया कि कैमरे को जानबूझकर तोड़ा गया है, जिससे स्पष्ट होता है कि यह कृत्य सुनियोजित तरीके से किया गया है। इस घटना से न केवल सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुंचा है, बल्कि क्षेत्र की सुरक्षा व्यवस्था पर भी गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं।
ग्रामीणों का कहना है कि पंचायत भवन में लगा सीसीटीवी कैमरा गांव की सुरक्षा के लिहाज से बेहद महत्वपूर्ण था, लेकिन उसके इस तरह गायब हो जाने से असामाजिक तत्वों के हौसले बुलंद हो सकते हैं। वहीं ग्राम प्रधान नीता देवी ने बताया की पंचायत भवन का कैमरा तोड़ा गया है इसकी जानकारी ऊपर अधिकारियों को दे दिया गया है , स्थानीय लोगों ने पुलिस प्रशासन से मामले की गंभीरता से जांच कर दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।
पुलिस ने घटना की जानकारी मिलने के बाद जांच शुरू कर दी है और आसपास के क्षेत्रों में पूछताछ की जा रही है। अधिकारियों का कहना है कि जल्द ही आरोपियों की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार किया जाएगा।

Exit mobile version