Site icon जनस्वराज हिंदी

अमौरा गांव में राम कथा का आयोजन संपन्न, श्रद्धालुओं ने लिया भाग

IMG 20250406 WA0030

 

सेवराई । स्थानीय तहसील क्षेत्र के कर्मनाशा नदी के तट स्थित अमौरा गांव में काली माई मंदिर परिसर में चार दिन से चल रही राम कथा का शनिवार को समापन हुआ। इस अवसर पर भारी संख्या में श्रद्धालुओं ने कथा का श्रवण किया और भगवान राम की कथा में भाव-विभोर होकर माहौल को भक्तिमय बना दिया।

राम कथा के अंतिम दिन काशी से पधारे आचार्य डॉक्टर बृजेश मणि पांडे ने राम-सीता विवाह की कथा सुनाई, जिससे वहाँ उपस्थित श्रद्धालु भावुक हो गए। कथा के समापन पर मंदिर परिसर में आरती का आयोजन हुआ और प्रसाद वितरण किया गया।

नवरात्रि के दौरान इस आयोजन को लेकर गांव के लोग आपस में सहयोग करते हैं। रामनवमी के दिन काली माई मंदिर के पास विशाल मेला भी आयोजित किया जाता है, जो श्रद्धालुओं के बीच आकर्षण का केंद्र बनता है।यह आयोजन हर वर्ष नवरात्रि के अवसर पर आयोजित किया जाता है, जो गांव के धार्मिक और सांस्कृतिक जीवन का अहम हिस्सा बन चुका है ।
इस आयोजन में गांव के युवा समाजसेवी रंगनाथ सिंह के अलावा कई अन्य ग्रामीणों का योगदान महत्वपूर्ण रहा। इस आयोजन में पुरोहित जयप्रकाश उपाध्याय ने मां काली माई के मंदिर परिसर में माला जाप कर पुण्य लाभ अर्जित किया।
इस अवसर पर ललित तिवारी, रोहित सिंह, पवन सिंह, हिमांशु सिंह, अमरजीत सिंह, विवेक सिंह, मनीष सिंह, ओमजी सिंह, अमरेंद्र सिंह, रविशंकर सिंह, पिंटू सिंह, विनय कुमार सिंह, लल्लन राम, लाल बच्चन सिंह, नारायण सिंह, महेंद्र सिंह, राजन सिंह, धर्मेंद्र राम, विजय राम सहित अन्य ग्रामवासी उपस्थित रहे।

Exit mobile version