अजित कुमार सिंह
नगसर।नगसर हाल्ट थाना क्षेत्र के नजदीकी रेलवे क्रासिंग के समीप उतरौली मार्ग के किनारे पानी से भरे नाले में आज शुक्रवार को एक करीब 50 वर्षीय अधेड का शव मिलने से हडकंम्प मच गया,सूचना ग्रामीणों की भीड़ इकठ्ठा हो गई।
शव मिलने की सूचना लोगों ने पुलिस को दिया,तो उनमें हडकंम्प मच गया,आननफानन में पुलिस फोर्स मौके पर पहुंची पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से शव को किसी तरह पानी से बाहर निकाला और उसे मार्ग किनारे पहचान के लिए रखा,काफी देर बाद भी पहचान न होने पर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर उसे अगले 72 घंटे तक पहचान होने तक मोर्चरी में सुरक्षित रखवा दिया ।साथ ही पुलिस ने मिले इस अज्ञात शव की शिनाख्त के लिए सोशल मिडिया सहित अन्य अपने गोपनीय श्रोतों के सहारे एवं नजदीकी सीमावर्ती थानों से संपर्क कर उसकी पहचान में जुटी है,मगर अभी तक पुलिस को कोई खास सफलता नहीं मिली है,फिलहाल पुलिस के अनुसार मृतक हाफ चड्डी स्लेटी कलर एवं लाल हाफ टी
क्षेत्रीय ग्रामीणों के मुताबिक आसपास के कुछ युवक जाल एवं बंशी के सहारे मछली मार रहे थे,इसी दौरान उनके द्वारा पानी में मछली के लिए फेकें गये जाल एव एवं बंशी में भारी चीज फंसने का अंदॆशा हुआ,पहके तो लोगों को लगा कि बडी मछली उनका शिकार हो ग ई,जब जाल एवं बंशी को जोर लगा कर खींचा तो उसमें एक शव देख सभी डर के मारे भाग खडे हुए ,और इसकी सूचना पुलिस को दी।
थानाध्यक्ष ओमप्रकाश ने बताया कि पानी से भरे नाले से एक अज्ञात शव मिला है,उसकी पहचान के प्रयास जारी है,बताया कि शव को पहचान के लिए मोर्चरी हाउस में रखवा दिया गया है,मामलें की छानबीन की जा रही है।

