Site icon जनस्वराज हिंदी

अधिवक्ताओं ने किया कलमबंद हड़ताल,नारेबाजी करते हुए किया प्रदर्शन

IMG 20250225 WA0062

सेवराई। तहसील परिसर में मंगलवार को अधिवक्ताओं ने प्रदेश सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन किया। उन्होंने आज कलमबंद हड़ताल रखते हुए एसडीएम कार्यालय, तहसीलदार कार्यालय और रजिस्ट्री कार्यालय का घेराव करते हुए जमकर नारेबाजी की।

बार संघ के पूर्व अध्यक्ष एडवोकेट अजय राय ने कहा कि सरकार काले कोट के खिलाफ अपना काला कानून वापस ले। नही तो हम इट से ईंट बजा देंगे। अधिवक्ताओं ने विभिन्न सूत्रीय मांगों के तहत कलमबंद हड़ताल रखते हुए न्यायिक कार्य से विरत रहे। जिससे तहसील आए फरियादियों को अपने काम के लिए काफी परेशानियां उठानी पड़ी । तहसील बार एसोसिएशन के अध्यक्ष-अय्याज खान व महासचिव सुमन्त सिंह कुशवाहा के अध्यक्षता में बार एसोसिएशन सेवराई की अमेंडमेंट बिल 2025 तुरन्त वापस करने का माँग किया।

अधिवक्ताओं ने मांग किया कि अधिवक्तागण व उनके परिवार के लीए एड‌वोकेट प्रोडेक्शन एक्ट का प्रवधान किया जावें। परिषदों में निर्वाचीत सदस्यो के अतिरिक्त कोई समाहित न किये जाये व उनके लोक तान्त्रीक स्वरुप को यथावत रखा जाय। परिषदो के सदस्यो या अस्तित्व पर सुझाये गये संशोधन को तुरंत समाप्त किया जाये। पूरे प्रदेश के अधिवक्ता संघ एवं वार काउंसिल माँग करती है कि प्रदेश के अधिवक्ताओं को दस लाख का मेडिकल व किसी अधिवक्ता की मृत्यु होने पर दस लाख की विमा राशी प्रदान की जाये एवं वार काउंसिल उत्तर प्रदेश के समस्त माँगों का बार एसोसिएशन सेवराई सर्मथन करता है।

इस मौके पर बार एसोसिएशन के अध्यक्ष अय्याज खां, सुमन्त सिंह कुशवाहा, अजय राय,शकील खान, सह सचिव- राजेश प्रसाद राम (एडवोकेट), कोषाध्यक्ष उमेश प्रताप सिंह कुशवाहा, पारस राम, मनोज पांडेय,मोहन लाल चौधरी,शाहजहां खान,जितेन्द्र उपाध्याय,विश्वामित्र,पूनम सिंह यादव, हैदर अली खॉ, वारिस अली अंसारी,सुरेश राम,अब्दुल नसीम, आदि अधिवक्तागण मौजूद रहे।

Exit mobile version