Site icon जनस्वराज हिंदी

अठहठा गांव में एसडीएम के निर्देश के बाद पुल का मरम्मत कर शुरू

IMG 20260419 WA0073

सेवराई। तहसील क्षेत्र के अठहठा गांव में मुख्य नहर मार्ग पर बने पुल क्षतिग्रस्त हो जाने के मामले को लेकर ग्रामीणों की शिकायत के बाद विभागीय निंद्रा टूट गई है जहां एसडीएम के निर्देश के बाद पुल का मरम्मत कर शुरू कर दिया गया है जिससे क्षेत्रवासियों में हर्ष का माहौल है।

ग्रामीणों के अनुसार पुल की स्थिति लम्बे समय से खराब थी। पुल के नीचे की मिट्टी कट गई थी और उसके खम्भो में गहरी दरारे दिखाई दे रही थी। इसके वावजूद सैकड़ो लोग और स्कूली बच्चे प्रतिदिन इस पुल से आवागमन कर रहे थे। जिस पर ग्रामीणों ने कड़ी नाराजगी व्यक्त की थी।

ग्रामीणों ने क्षेत्रीय जनप्रतिनिधियों पर आरोप लगाते हुए बताया कि क्षेत्रीय जनप्रतिनिधि केवल वोट के लिए ही मीठा आश्वासन देते हैं उसके बाद जनता की समस्याओं से उनका कोई सरोकार नहीं रहता। ग्रामीणों ने मुहम्मदाबाद विधानसभा के विधायक मन्नू अंसारी, और बलिया लोकसभा के सांसद सनातन पांडेय पर भी भेदभाव का आरोप लगाया है। पुल की मरम्मत कार्य को लेकर ग्रामीणों ने जिला और तहसील प्रशासन से मांग की थी इसके बाद सेवराई एसडीएम संजय यादव ने मामले को संज्ञान लेते हुए त्वरित कार्रवाई का आश्वासन दिया था।

एसडीएम के निर्देश के बाद विभागीय अधिकारियों की तंद्रा टूट गई इसके बाद कार्य नहीं संस्था के द्वारा पुल का मरम्मत कर शुरू कर दिया गया है ग्रामीणों ने कार्यदाई संस्था पर भी मानक के अनुरूप कार्य करने का अनुरोध किया है कहा कि अगर कार्य गुणवत्तापूर्ण नहीं किया गया तो निश्चित तौर पर इसके परिणाम भयंकर होंगे।

Exit mobile version