सेवराई। गहमर थाना क्षेत्र के दिलदारनगर भदौरा मार्ग पर एक अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार हुआ घायल प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर।
जानकारी अनुसार दिलदारनगर थाना क्षेत्र के फूली गांव निवासी रिशु राजभर पुत्र पप्पू राजभर (22 वर्ष) बुधवार को अपने बहन को एक निजी महाविद्यालय से लेने के लिए जा रहा था। यह अभी फरीदपुर और भदौरा गांव के समीप पहुंचा ही था कि एक अज्ञात वाहन से आमने सामने टक्कर हो गया। जिसमें बाइक सवार बुरी तरह से घायल हो गया और दोनों पैर फ्रैक्चर हो गया। उसके सर और चेहरे में गंभीर चोट लग गया। पास में मौजूद राहगीरों द्वारा उसे आनन फानन में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भदौरा में भर्ती कराया गया। जहां से उसका प्राथमिक उपचार कर जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। डॉ रवि रंजन ने बताया कि घायल का प्राथमिक उपचार के बाद स्थिति नाजुक होने पर जिला अस्पताल रेफर कर दिया।

