Site icon जनस्वराज हिंदी

अज्ञात कारणों से रिहायशी झोपड़ियों में लगी आग,15 बकरियों सहित घर गृहस्थी का सामान जलकर हुआ राख

IMG 20250201 WA0019

 

नगसर । स्थानीय थाना क्षेत्र के डारीडीह गाँव स्थित राजभर बस्ती में देर शाम को अज्ञात कारणों से आग लग गई,जिसके गाँव में अफरातफरी मच गई,आग के तांडव के कारण तीन लोगों की छह आवासीय झोपड़ियां जलकर राख हो गई।यही नहीं आग की चपेट में आने 15 बकरियां झुलसकर मर गई,इसके अलावा पांच साइकिल,घर गृहस्थी का सामान,कपडा,जानवरों का चारा,चारपाई,पांच हजार नगदी, महत्वपूर्ण कागजात, समेत कई कुंतल खाद्यान्न आदि सब आग की भेंट चढ गया।इस भीषण अग्निकांड के कारण पिडित परिवार खुले आसमान के नीचे आ गये।ग्रामीणों ने इस अगलगी की जानकारी डायल 112 को दिया,जिसके बाद थानाध्यक्ष दीपक कुमार मय फोर्स के साथ घटनास्थल पर पहुंच गये,सूचना पर पहुंची फायर ब्रिगेड की गाड़ी ने स्थानीय लोगों के सहयोग से काफी मशक्कत के कई घंटे बाद किसी तरह आग पर काबू पाया जा सका।लेकिन तब तक सबकुछ आग की भेंट चढ चुका था,ग्रामीणों के मुताबिक इस हादसे की सूचना राजस्व कर्मियों को दे दी गई है,लोगों ने कहा कि पिडित परिवारों को जल्द सहायता उपलब्ध कराई जाए ताकि ‌लोग दुबारा अपने आशियाने का घर बना गुजर बसर कर सके ।ग्रामीणों ने बताया कि जो लोग आग की घटना से प्रभावित हुए है उनमें गंगा राजभर की दो आवासीय झोपड़ी दो साइकिल जल गई जबकि 12 बकरियां आग की चपेट में आने झुलसकर मरने के साथ ही घर गृहस्थी का पूरा सामान आग की भेंट चढ गया,इसी तरह सरजू राजभर की दो आवासीय झोपड़ी एक साइकिल, खाद्यान्न, कपडा जल गया जबकि तीन बकरियां भी जलकर मर गई।इसी तरह जमुना राजभर की भी दो आवासीय झोपड़ी दो साइकिल,पांच हजार नगदी के अलावा खाद्यान्न, घर गृहस्थी का पूरा सामान जलकर राख होने से तीनों पिडित परिवार पूरी तरह से खुले आसमान के नीचे आ गये।

Exit mobile version