Site icon जनस्वराज हिंदी

अज्ञात कारणों से खड़ी ट्रक में लगी आग,ट्रक जलकर राख

IMG 20250124 WA0024

दिलदारनगर। क्षेत्र के दौदही गांव के पूरब तरफ फुल्ली नौली नहर पर पुल के पास खड़ा ट्रक शुक्रवार की रात अज्ञात कारणों से आग लगने से जलकर राख हो गई। दौदही गांव निवासी ट्रक ड्राइवर व मालिक चरण सिंह ने बताया कि वह बृहस्पतिवार की शाम को ट्रक को मरम्मत कराकर आया और अपने गांव को जाने वाली पुलिया के पास नहर के किनारे ट्रक खड़ा करके घर पर सोने के लिए चला गया जब वह सुबह आया तो देखा कि ट्रक में आग लगी हुई है और वह पूरी तरह से जलकर राख हो गया है।उसने इसकी सूचना स्थानीय पुलिस को दे दिया है।

Exit mobile version