सेवराई। तहसील क्षेत्र के अंतर्गत नौली गाँव के नागा बाबा खेल मैदान पर आज रविवार को अंतरराज्यीय चेतक प्रतियोगिता का आयोजन
फाइनल मुकाबला पांच चक्र का रहा।इस दौरान मुख्य अतिथि आयुष मंत्री दयाशंकर मिश्रा दयालू ने कहा कि ग्रामीण स्तर पर जिस तरह से इस चेतक प्रतियोगिता का सफल आयोजन किया गया,वह काबिलेतारिफ है। उन्होंने कहा कि खेल में हार जीत लगी रहती है,इससे निराश न हो,सफलता तो निश्चित ही मिलेगी।इस अवसर पर पूर्व प्रमुख मुकेश राय,लालबहादुर सिंह,ब्लाक प्रमुख अजिताभ राय राहुल,डाक्टर सानंद सिंह,आनंद राय मुन्ना,लल्लन सिंह आदि मौजूद रहे।मुकाबलें में निर्णायक अंशुमान,डाक्टर भोला,और सोनू सिंह जबकि कमेंट्री की भूमिका सुधिर सिंह गहमरी ने निभाई।
अंतरराज्यीय चेतक प्रतियोगिता का हुआ आयोजन,बलिया की घोड़ी बिजली रानी रही प्रथम

