Site icon जनस्वराज हिंदी

कुशीनगर: एकलौते बेटे की हत्यारोपितो के खिलाफ अनशन पर बैठी माँ को सपा नेता मधुरश्याम राय का समर्थन

एकलौते बेटे की हत्यारोपितो के खिलाफ अनशन पर बैठी माँ को सपा नेता मधुरश्याम राय का समर्थन

जनस्वराज हिंदी डेस्क, कुशीनगर: तमकुहीराज थाना क्षेत्र के लतवा मुरलीधर गांव की एक पीड़ित विधवा मां मंजू देवी, अपने बेटे अमित राय की हत्या के आरोपियों की गिरफ्तारी न होने से आहत होकर गुरुवार से क्रमिक अनशन पर बैठी हैं। उनके साथ उनकी दो बेटियाँ भी शामिल हैं।

समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता मधुरश्याम राय को जब यह जानकारी मिली तो वे तुरंत अनशन स्थल पहुंचे और बेबस मां को न्याय का भरोसा देते हुए पूर्ण समर्थन का आश्वासन दिया।


Read Also : कुशीनगर में बेटे की हत्या के इंसाफ के लिए अनशन पर बैठीं माँ, अब तक आरोपी फरार


क्या है पूरा मामला?

मंजू देवी ने आरोप लगाया कि 19 मार्च 2025 को गांव के ही कुछ लोगों ने उनके बेटे अमित राय के साथ मारपीट की थी। गंभीर रूप से घायल अमित की 20 मार्च को इलाज के दौरान मौत हो गई।

इसके बाद 21 मार्च को जब शव गांव लाया गया, तब ग्रामीणों ने साथ मिलकर आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर दाह संस्कार से इनकार कर दिया। अगले दिन, यानी 22 मार्च को मुकदमा दर्ज होने के बाद ही दाह संस्कार हुआ।

प्रशासन की कार्रवाई पर उठे सवाल

मंजू देवी का कहना है कि पुलिस ने केवल FIR दर्ज की, लेकिन आज तक किसी भी आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हुई। उन्होंने एसडीएम, सीओ और थाना प्रभारी को लिखित पत्र देकर 10 अप्रैल तक कार्रवाई की चेतावनी दी थी।10 अप्रैल गुजरने के बाद अब मंजू देवी ने दोनों बेटियों के साथ गांव के चौराहे पर क्रमिक अनशन शुरू कर दिया है।

जनस्वराज हिंदी के व्हाट्सएप्प ग्रुप में जुड़ने के लिए क्लिक करें:
https://chat.whatsapp.com/DuMQ0U5z85a0bIgrUgUMlU

बढ़ता जनसमर्थन, प्रशासन अब भी नदारद

बेटे को न्याय दिलाने की इस लड़ाई में गांव के ग्रामीण और क्षेत्रीय लोग अब मंजू देवी के समर्थन में सामने आ गए हैं। लेकिन खबर लिखे जाने तक कोई भी प्रशासनिक अधिकारी मौके पर नहीं पहुंचा, जिससे नाराज पीड़िता ने प्रशासन पर गंभीर लापरवाही का आरोप लगाया है।

Exit mobile version