तमकुहीराज, कुशीनगर: देवरिया के सांसद शशांक मणि त्रिपाठी के जन्मदिन को सामाजिक सेवा के रूप में मनाते हुए, तमकुहीराज विधानसभा क्षेत्र के सांसद प्रतिनिधि धीरज त्रिपाठी ने गुरुवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) तमकुहीराज पहुंचकर मरीजों और महिलाओं के बीच फल वितरण किया।
इस अवसर पर भाजपा नेताओं की उपस्थिति में फल वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिससे अस्पताल में भर्ती मरीजों को स्वास्थ्य लाभ के साथ सेवा भाव का भी अनुभव हुआ।
Read more: गोरखपुर: मलवेरी स्कूल के नौनिहालों ने लिया सुवर्णप्राशन संस्कार का लाभ, गुरु गोरक्षनाथ मेडिकल संस्थान में हुआ भव्य आयोजन
कार्यक्रम में भाजपा नेता संदीप तिवारी, जिला मंत्री अभिषेक शुक्ला, मंडल उपाध्यक्ष देवेन्द्र राय, अंकित पाण्डेय, सचिन्द्र राय, रत्नेश मणि त्रिपाठी, प्रियंका जायसवाल सहित तमाम कार्यकर्ता और जनप्रतिनिधि मौजूद रहे।
सीएचसी अधीक्षक हिमांशु मिश्रा, चिकित्सक डॉ. अभिषेक वर्मा, डॉ. दिग्विजय राय समेत अस्पताल स्टाफ ने भी इस आयोजन में सक्रिय सहभागिता निभाई।
धीरज त्रिपाठी ने बताया कि यह आयोजन सांसद शशांक मणि त्रिपाठी के जनसेवा के दृष्टिकोण को जनमानस तक पहुंचाने का एक प्रयास है। उन्होंने कहा कि भाजपा हमेशा सेवा और समर्पण की भावना के साथ कार्य करती रही है और यह कार्यक्रम उसी की एक मिसाल है।

