कुशीनगर: सेवरही स्थित विद्युत उपकेंद्र पर 10 MVA क्षमता वाले नवीन ट्रांसफॉर्मर का लोकार्पण किया गया और इसे विधिवत रूप से क्षेत्र की जनता को समर्पित कर दिया गया। इस महत्त्वपूर्ण अधोसंरचनात्मक उन्नयन से सेवरही एवं आसपास के गांवों को अब पहले से अधिक सुदृढ़, स्थिर और निर्बाध बिजली आपूर्ति मिलेगी।
इस आधुनिक ट्रांसफॉर्मर की स्थापना से क्षेत्र में बिजली की ओवरलोडिंग की समस्या समाप्त होगी, जिससे आम जनता और व्यापारी वर्ग को राहत मिलेगी। यह पहल केवल एक तकनीकी सुधार नहीं है, बल्कि सेवरही क्षेत्र के समग्र विकास और नागरिकों के जीवनस्तर में सुधार की दिशा में एक ठोस कदम है।
Read more: कुशीनगर: कुबेरस्थान सीएचसी में वित्तीय अनियमितता का पर्दाफाश, गैरकानूनी बैंक संचालन पर कर्मचारी को नोटिस, कार्रवाई तय
कार्यक्रम के अवसर पर नगर पंचायत अध्यक्ष श्रीमती सोनिया जायसवाल, पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष त्रिभुवन जायसवाल, वरिष्ठ भाजपा नेता बृज भूषण मिश्रा, अधिशासी अभियंता अरुण यादव, उपखंड अधिकारी धर्मेंद्र मल्ल, भाजपा पिछड़ा मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष जे.के. सिंह पटेल, मंडल अध्यक्ष रमेश ब्याहुत, मंडल उपाध्यक्ष मार्कण्डेय वर्मा व शश्रीकांत सिंह, सभासद विनय तिवारी, मोतीलाल जायसवाल, दीपक जायसवाल, अजय गुप्ता, सुधीर तिवारी, छोटेलाल वर्मा, आदित्य जायसवाल, सुनील राय, दीपू राय सहित कई गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
यह ट्रांसफॉर्मर भविष्य में सेवरही और आसपास के क्षेत्रों के लिए बिजली आपूर्ति की रीढ़ साबित होगा।

