Site icon जनस्वराज हिंदी

तुरहा समाज का जाति प्रमाण पत्र नहीं मिलने पर धर्म परिवर्तन की चेतावनी

तुरहा समाज का जाति प्रमाण पत्र नहीं मिलने पर धर्म परिवर्तन की चेतावनी

कुशीनगर: जिले में आज तुरहा समाज कल्याण समिति उत्तर प्रदेश के सैकड़ों सदस्य और पदाधिकारी, जिलाध्यक्ष धर्मेंद्र शाह के नेतृत्व में, देवरिया लोकसभा सांसद शशांक मणि त्रिपाठी से मिले और उन्हें एक ज्ञापन सौंपा।

ज्ञापन में तुरहा समाज ने आरोप लगाया कि उनके समुदाय के लोगों को जाति प्रमाण पत्र जारी नहीं किया जा रहा है। समाज के जिलाध्यक्ष ने स्पष्ट कहा कि यदि समय रहते प्रमाण पत्र जारी नहीं हुए, तो समाज को मजबूरन धर्म परिवर्तन का रास्ता अपनाना पड़ेगा, जिसकी पूर्ण जिम्मेदारी शासन और प्रशासन की होगी।


यह भी पढ़ें: कुशीनगर: पुलिस और बदमाशों में मुठभेड़, दोनों बदमाश गिरफ्तार


सांसद कार्यालय उद्घाटन के मौके पर सौंपा गया ज्ञापन

यह घटना कुशीनगर जिले के तमकुहीराज क्षेत्र की है, जहाँ आज सांसद शशांक मणि त्रिपाठी का जनसंपर्क कार्यालय उद्घाटन हुआ। इस अवसर पर सरकारी योजनाओं की जानकारी देने और उन्हें जन-जन तक पहुँचाने के लिए एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया था।

जैसे ही तुरहा समाज को सांसद के आगमन की जानकारी हुई, सैकड़ों की संख्या में लोग मौके पर पहुंचे और अपनी समस्याओं को लेकर ज्ञापन सौंपा। उन्होंने बताया कि लंबे समय से जाति प्रमाण पत्र की प्रक्रिया लंबित है, जिससे समाज के लोग सरकारी योजनाओं और सुविधाओं से वंचित हैं।

धर्म परिवर्तन की चेतावनी बनी चर्चा का विषय

तुरहा समाज के इस कदम और धर्म परिवर्तन की चेतावनी ने स्थानीय प्रशासन और राजनीतिक गलियारों में हलचल पैदा कर दी है। समाज के नेताओं ने कहा कि यह कदम आखिरी विकल्प के रूप में उठाना पड़ सकता है, अगर प्रशासन ने शीघ्र कार्यवाही नहीं की।

जनस्वराज हिंदी के व्हाट्सएप्प ग्रुप में जुड़ने के लिए क्लिक करें:
https://chat.whatsapp.com/DuMQ0U5z85a0bIgrUgUMlU

Exit mobile version