Kushinagar News (प्रगति गुप्ता): कुशीनगर के हाटा कोतवाली क्षेत्र में एक दर्दनाक सड़क हादसे में 10 वर्षीय मासूम की मौत हो गई. सुकरौली बंचरा नहर रोड पर हुए दुर्घटना में बाइक सवार ने तेज़ रफ़्तार में सड़क पार कर रहे बच्चे को जोरदार टक्कर मारी जिससे बच्चा करीब 10 फीट हवा में उछल गया.
दुर्घटना के बाद मृत बच्चे की पहचान अंश पुत्र सूरज अहिरौली थाना क्षेत्र के बेलवा बलुवा निवासी के रूप में हुई है. अंश दो भाइयो में सबसे छोटा था. उसको माँ बेहतर शिक्षा के लिए सुकरौली में किराये के मकान में रहती है, पिता बाहर काम करते हैं.
सड़क पार करते समय हुआ हादसा
अंश नल से पानी भरकर सड़क पार कर रहा था तभी अचानक तेज रफ़्तार से आ रही बाइक ने जोरदार टक्कर मारा. रफ़्तार तेज होने के कारण पास की बाइक और जनरेटर भी क्षतिग्रस्त हो गया और जनरेटर नहर में गिर गया.
ईलाज के दौरान हुआ मौत
दुर्घटना के बाद तुरंत बच्चे को प्राथमिक स्वस्थ्य केंद्र सुकरौली ले जाया गया. गंभीर हालत देखते हुए डॉक्टर्स ने गोरखपुर मेडिकल कॉलेज के लिए रेफ़र कर दिया. गोरखपुर में ही इलाज़ के दौरान उसकी मृत्यु हो गई. हादसे में बाइक सवार भी घायल हुआ है.

