कुशीनगर: भाजपा कार्यकर्ताओं ने अपने लोकप्रिय सांसद शशांक मणि त्रिपाठी का 56वां जन्मदिवस शुक्रवार को बड़े ही हर्षोल्लास के साथ मनाया। यह कार्यक्रम पटहेरवा मंडल के आरईएस गोदाम परिसर, पटहेरिया में आयोजित किया गया, जहां कार्यकर्ताओं ने केक काटकर एक-दूसरे को मिठाई खिलाई और सांसद को शुभकामनाएं दीं।
कार्यक्रम की अगुवाई विधायक सुरेंद्र सिंह कुशवाहा एवं फाजिलनगर क्षेत्र के सांसद प्रतिनिधि सुरेंद्र सिंह कुशवाहा ने की। जन्मदिन समारोह में सैकड़ों भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे और उन्होंने अपने सांसद के दीर्घायु व उत्तम स्वास्थ्य की कामना की।
Read more: कुशीनगर: बिजली बिल विवाद में भिड़े भाजपा और विद्युत विभाग, थाने का घेराव, जातिगत टिप्पणी का आरोप
इस विशेष अवसर पर युवा मंडल अध्यक्ष अमलेश तिवारी, मंडल महामंत्री अभिषेक तिवारी बिट्टू, योगेश गुप्ता, धीरज शर्मा, प्रभुनाथ तिवारी, हरेंद्र तिवारी, अंशुमान सिंह, उज्ज्वल तिवारी, सुनील सिंह, शुभकर शुक्ला, सीटू शर्मा, और ऋतिक उपाध्याय समेत कई प्रमुख भाजपा कार्यकर्ताओं ने सहभागिता की।
भाजपाई कार्यकर्ताओं ने बताया कि सांसद शशांक मणि त्रिपाठी ने अपने कार्यकाल में तमकुहीराज, पटहेरवा, और कुशीनगर क्षेत्र में अभूतपूर्व विकास कार्य कराए हैं, जिससे जनता में उनके प्रति गहरी आस्था है।

