Site icon जनस्वराज हिंदी

त्यौहारों में खलल डालने वाले को बख्शा नहीें जायेगा- क्षेत्राधिकारी

IMG 20250309 WA0004

कुशीनगर / कप्तानगंज (प्रगति गुप्ता): स्थानीय नगर पंचायत के सभागार में उपजिलाधिकारी की अध्यक्षता और क्षेत्राधिकारी कसया के नेतृत्व मेें होली का त्यौहार और जुमे की नमाज को लेकर पीस कमेटी की विशेष बैठक की गई।

नगर क्षेत्र मेें  त्यौहार को आपसी भाई चारे और सदभावना के साथ मनाएं जाने की अपील की गयी। त्यौहारों में खलल डालने वाले व्यक्तियों को बख्शा नहीं जायेगा। किसी भी मजहब का त्यौहार हो वह किसी को गलत करने की इजाजत नहीें देता। उक्त बातें क्षेत्राधिकारी कुन्दन सिंह ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा।

उन्होंने यह भी कहा कि कोई भी त्यौहार हो आपसी भाई चारे का पैगाम देता है। हमें चाहिए कि मिलजुल कर त्यौहारों को मनाएं और आपसी भाई चारा बनाये रखे।

इस अवसर पर उपजिलाधिकारी विकास चंद ने आये हुए नगर क्षेत्र के लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि होली का त्यौहार और जुमे की नमाज एक ही दिन पड़ा हुआ है। रंगो वाली होली 2 बजे के पहले आप लोग बंद कर दें। 2 बजे के बाद जुमे के नमाजी अपना नमाज अदा करेंगे।

होली के दिन कोई भी व्यक्ति डीजे नहीं बजाएगा अगर बजाता है तो सलीके से बजाये कोई अभद्र गीत  नहीं बजनी चाहिए। शांति पूर्ण ढंग से त्यौहार को मनाया जाये अगर किसी अराजकतत्वों ने अराजकता फैलाने की कोशिश की तो उसके साथ कड़ी से कड़ी कार्रवाई की जायेगी।

इस दौरान थाना प्रभारी धनवीर सिंह ने कहा कि त्यौहार सभी लोगों का होता है। होली और जुमे की नमाज को आप सभी लोग शांतिपूर्ण ढंग  से और आपसी भाईचारे के साथ मिलजुल कर मनायें। त्यौहार में खलल डालने वाले की सूचना तत्काल पुलिस को दे।

इस अवसर पर नगर अध्यक्ष प्रतिनिधि विजय खेतान, रमेश मोदनवाल, हरिश्चन्द्र अग्रहरि, व्यापार मंडल अध्यक्ष रमेश अग्रहरि, फिरोज इराकी, इमदाद हुसैन, विजय कन्नौजिया, अरविंद कुमार दुबे, मौलाना मोहम्मद जान, डा. वरुण गुप्ता, संजय पटेल, संजय गुप्ता, मणीचंद वर्मा, आनंद रौनियार, आनंद मिश्रा, विजय गुप्ता, अरविंद दुबे, चौकी प्रभारी सर्वेश कुमार राय, एसएसआई सूर्य भान यादव, मथौली चौकी प्रभारी अरविंद राय, उप निरीक्षक विक्रम अजीत राय एवं अन्य प्रशासनिक अधिकारी मौजूद रहे।

Exit mobile version