Site icon जनस्वराज हिंदी

कुशीनगर: 71-71 लाला गैंग का भंडाफोड़,12 बदमाशों को अवैध असलहों सहित किया गिरफ्तार

71-71-lala-gang-arrested-kushinagar

71-71-lala-gang-arrested-kushinagar

कुशीनगर। थाना कोतवाली हाटा क्षेत्र में सक्रिय कुख्यात 71-71 लाला गैंग के 12 शातिर अपराधियों को कुशीनगर पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई के तहत गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने इन बदमाशों के पास से 3 अवैध तमंचा, 3 जिंदा कारतूस, 2 खोखा कारतूस, 10 मोबाइल फोन, एक मोटरसाइकिल और 260 रुपये नकद बरामद किए हैं।

सोशल मीडिया पर गैंग की धमक, असलहा और भड़काऊ पोस्ट से डराते थे लोग

पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार मिश्रा के निर्देश पर गठित स्पेशल टीम ने यह कार्रवाई की। जांच के दौरान पता चला कि यह गैंग सोशल मीडिया प्लेटफार्म ‘71-71 लाला गैंग’ के नाम से सक्रिय था, जो अवैध असलहों और धारदार हथियारों के वीडियो व भड़काऊ पोस्ट वायरल कर लोगों में भय का माहौल बना रहा था।

इनके खिलाफ थाना कोतवाली हाटा में मु0अ0सं0 426/2025 पंजीकृत किया गया था। गैंग के सदस्यों को पकड़ने के लिए अपर पुलिस अधीक्षक निवेश कटियार और क्षेत्राधिकारी कसया कुन्दन कुमार सिंह के नेतृत्व में टीमें गठित की गईं।


Read more: कुशीनगर न्यूज़: कन्या जन्मोत्सव में नवजात बालिकाओं के साथ मनाया गया जन्मदिन


मुठभेड़ के दौरान चली गोली, तीन बदमाश गिरफ्तार, फिर 09 और दबोचे गए

संयुक्त पुलिस टीम जब चकनरायनपुर प्राथमिक विद्यालय के पास चेकिंग कर रही थी, तभी मोटरसाइकिल सवार तीन संदिग्ध कसया की ओर से आते दिखे। पुलिस द्वारा रोकने पर उन्होंने गोली चला दी। जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने अरबाज अली, जुबेर अहमद उर्फ जुबेर लाला और अफरोज खान को मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया।

पूछताछ में मिली जानकारी पर पुलिस ने अन्य 09 साथियों को भी दबोच लिया।

गिरफ्तार अपराधियों के नाम:

  1. अरबाज अली पुत्र वारिस अली, महुई, थाना कोतवाली हाटा

  2. जुबेर अहमद उर्फ जुबेर लाला पुत्र राहत अली, पिपरा कपूर, थाना को0 हाटा

  3. अफरोज खान पुत्र ईमामुद्दीन उर्फ ईमामुल, परसौना खुर्द, थाना रामकोला

  4. आकिब खान पुत्र सैनुल्लाह खान, परसौना खुर्द, थाना रामकोला

  5. मो0 हसन पुत्र मो0 कुद्दुस, पिपरा कपूर, थाना को0 हाटा

  6. रफीउल्ला खान पुत्र इस्तेखार खान, परसौना खुर्द, थाना रामकोला

  7. कलीम खान पुत्र महमदू खान, परसौना खुर्द, थाना रामकोला

  8. सेराज अली पुत्र सुन्नत अली, पिपरा कपूर, थाना को0 हाटा

  9. रवि बर्नवाल पुत्र राजेश बर्नवाल, पिपरा कपूर, थाना को0 हाटा

  10. इरफान आलम पुत्र जमशेद आलम, पिपरा कपूर, थाना को0 हाटा

  11. इमरान खान पुत्र मकबूल खान, परसौना खुर्द, थाना रामकोला

  12. अनवर अली पुत्र राहत अली, पिपरा कपूर, थाना को0 हाटा

पुलिस टीम:

Exit mobile version