Gorakhpur News : दादा की पुण्यतिथि पर पोते ने पूजन-अर्चन का कार्यक्रम आयोजित किया। इस अवसर पर गोलघर स्थित काली मंदिर और विष्णु मंदिर में जरूरतमंदों को प्रसाद वितरित कर उनकी सेवा का भाव प्रकट किया गया।
कार्यक्रम का आयोजन जय वर्धन सिंह ने कहा, “दादाजी की यादें, सेवा और आशीर्वाद आज भी हमारे जीवन का आधार हैं। उनकी शिक्षाएं हमें सदैव मानवता और समाजसेवा के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देती हैं।”
मंदिर परिसर में विशेष पूजा-अर्चना के आयोजन में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं और जरूरतमंदों ने भाग लिया। इसके बाद प्रसाद वितरण का कार्यक्रम हुआ जिसमें भोजन और अन्य आवश्यक सामग्री प्रदान की गई।
दादाजी के जीवन के आदर्श और उनके द्वारा दिखाए गए सेवा के मार्ग को आज भी परिवार और समाज अनुकरणीय मानते हैं। उनकी पुण्यतिथि पर यह आयोजन न केवल उनकी स्मृतियों को जीवित रखता है, बल्कि समाज के प्रति उनकी सेवा के प्रति समर्पण को भी प्रकट करता है।

