Site icon जनस्वराज हिंदी

Gorakhpur News : फ़ाइनेंस कंपनी के एजेंट को लूटने वाले गिरफ्तार

Gorakhpur News फ़ाइनेंस कंपनी के एजेंट को लूटने वाले गिरफ्तार

Gorakhpur News फ़ाइनेंस कंपनी के एजेंट को लूटने वाले गिरफ्तार

Gorakhpur Newsफ़ाइनेंस कंपनी के एजेंट से लूट करने वाले दो बदमाशों को हरपुर बुदहट पुलिस ने गिरफ्तार करने में सफलता पाई है। उनके कब्जे से लूट का माल भी बरामद कर लिया गया है।

पीड़ित आदित्य यादव ने अपनी शिकायत में बताया कि वह भारत फाइनेंस इंक्लूजन लिमिटेड में कलेक्शन एजेंट के पद पर कार्यरत हैं। बीती 21 जनवरी को वह सेमरी, मोलनापुर और पिडारी में मीटिंग कर अपने साथी सचिन सोनकर के साथ वापस आ रहे थे।


यह भी पढ़ें: Gorakhpur News : दोहरे हत्याकांड में नाबालिग आरोपी गिरफ्तार, एक अभी भी फरार 


रास्ते में मिया पकड़ी से लटकना और शिशवा गांव के बीच पुलिया के पास पहुंचे ही थे कि वहां खड़े कुछ लोगों ने उनकी मोटरसाइकिल रोक ली और उनसे मारपीट कर उनका बैग छीन लिया। बैग में टैबलेट, बायोमेट्रिक डिवाइस और कुछ पैसे थे।

पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू की और दो आरोपियों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की। गिरफ्तार अभियुक्तों के नाम हैं आदित्य सिंह और चंदन सिंह।  दोनों ही शनिचरा पूर्वी थाना महुली जनपद संत कबीर नगर के निवासी हैं। पुलिस ने उनके कब्जे से लूट के 22450 रुपये, एक मोटरसाइकिल और दो मोबाइल बरामद किए हैं।

हमारा व्हाट्सएप्प ग्रुप में जुडने के लिए क्लिक करें:

https://chat.whatsapp.com/DuMQ0U5z85a0bIgrUgUMlU

Exit mobile version