Site icon जनस्वराज हिंदी

गोरखपुर: रील बनाने की शौकीन महिला ने की आत्महत्या, बेटा समझा बना रही है वीडियो

Suicide image with AI आत्महत्या

Image created with AI

गोरखपुर: पिपराइच थाना क्षेत्र के परशुरामपुर गांव में शुक्रवार रात निशा निषाद (30) ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। इस दौरान उनके दोनों बेटे कमरे में सो रहे थे। पांच वर्षीय बेटे चिट्टू ने मां को फंदे से झूलते देखा, लेकिन उसे लगा कि वह वीडियो रील बना रही है, इसलिए वह दोबारा सो गया।

बेटों की चीख-पुकार से खुला मामला

शनिवार सुबह जब बेटों ने मां को फंदे से लटकते देखा, तो शोर मचाने लगे। आसपास के लोगों ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पिपराइच पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। बच्चों की मौसी संगीता उन्हें अपने साथ ले गईं।


Read Also : कुशीनगर: सेल टैक्स अधिकारी बनकर अपहरण और लूट, पुलिस पर उठे सवाल


पति के नाराज होने से तनाव में थी महिला

निशा की शादी 2014 में पूर्णमासी निषाद से हुई थी, जो हैदराबाद में पेंट-पॉलिश का काम करते हैं। करीब एक साल पहले वह घर से गए थे और वापस नहीं आए।

पड़ोसियों के मुताबिक, निशा को वीडियो रील बनाने का बहुत शौक था। वह अक्सर घर से बाहर जाकर रील बनाती थी, जिससे पति नाराज था और उसने घर आना बंद कर दिया था।

छोटे बेटे ने बताई मां की आखिरी रात की कहानी

जब पुलिस ने बच्चों से पूछताछ की, तो छोटे बेटे चिट्टू ने कहा,
“मां अक्सर रील बनाती थी। जब मैंने देखा कि वह फंदे से लटकी हैं, तो मुझे लगा कि वह कोई नया वीडियो बना रही हैं। इसलिए मैं चुपचाप सो गया।”

पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद होगी आगे की कार्रवाई

सीओ चौरी-चौरा अनुराग सिंह ने बताया कि मायके वालों को सूचना दी गई, लेकिन किसी ने तहरीर नहीं दी। फिलहाल, पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही आगे की कार्रवाई होगी।

जनस्वराज हिंदी के व्हाट्सएप्प ग्रुप में जुड़ने के लिए क्लिक करें:
https://chat.whatsapp.com/DuMQ0U5z85a0bIgrUgUMlU

Exit mobile version